फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मक्की की गाड़ी से आधे माल को बेचा, छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। वेंकीज इंडिया लिमिटेड पटवी गांव से कर्मचारियों की मिलीभगत से मक्की की गाड़ी के आधे माल को बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा पंजोखरा थाना पुलिस को वेंकीज इंडिया लिमिटेड पटवी गांव डीजीएम नरेंद्र सिंह राणा ने किया। डीजीएम नरेंद्र की शिकायत पर पंजोखरा थाना पुलिस ने वरिष्ठ भंडार अधिकारी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक फीड उत्पादन दीपक रावत, छोटू कुमार, सुरक्षा कर्मी मलकीत सिंह, चालक तौफिक, मोहम्मद रिहान पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत व सोची समझी साजिश के तहत करीब 10 लाख 81 हजार 688 के माल को चोरी कर लिया व माल को खुर्द बुर्द कर दिया। पटवी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि मक्की की गाड़ी फैक्टरी में आने के बाद उसमें से आधी उतर गई थी लेकिन आधी ऐसे ही बाहर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें