फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेत में मिला युवती का अधजला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब की सीमा से सटे नगला गांव के निकट रिंग रोड के लिए अधिग्रहण किए खेत में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे के करीब एक युवती का शव अधजली अवस्था में मिला। राहगीर ट्रैक्टर-ट्राली चालक की नजर अधजली युवती की टांगों पर पड़ी तो शोर मचाया। खेत में बने एक मकान से परिवार के साथ-साथ डायल-112 को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि केमिकल डालकर टांगों से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से जला हुआ था। इस कारण शिनाख्त भी नहीं हो पा रही थी। शव को कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जलाने से पहले हत्या हुई है या फिर बाद में। शिनाख्त नहीं हुई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें