फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हैफेड ने दो मैनेजराें को किया निलंबित, पुलिस को दी शिकायत

Wed, 02 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अनाज मंडी में 29 जून को बिकी हुई सूरजमुखी की बोरियां फिर से पहुंचने के मामले में हैफेड विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें हैफेड की मैनेजर रीतू बाला व मैनेजर विजय ढिल्लों शामिल है। विभाग की ओर से मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस को भी शिकासत दी गई हैं। इसकी पुष्टि उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत मिलते ही एसडीएम अंबाला सिटी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करते हुए सूरजमुखी मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच कर उपायुक्त को रिपोर्ट सौंप दी है।
उपायुक्त ने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाई गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
आढ़तियों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार : इस मामले में हैफेड अधिकारियों के निलंबन के बाद अब सुरजमुखी की फसल मंगवाने में संलिप्त तीन से चार से आढ़तियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तीन से चार आढ़ती इस पूरे प्रकरण में मुख्य रूप से शामिल है, हालांकि इस बारे में प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है मगर अधिकारी बिना आढ़तियों की मिलीभगत से यह फसल मंडी में नहीं मंगवा सकते थे। इतना ही नहीं बीते दिनों किसानों की ओर से लगाए गए तोलाई में गड़बड़ी के आरोपों की भी परतें खुलने की उम्मीद है।
यह था पूरा मामला : सिटी अनाजमंडी में 29 जून को बिना गेट पास के दो ट्रक सूरजमुखी की बोरियों सहित दाखिल हो गए थे। बावजूद मार्केट कमेटी के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी थी।
जब मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मार्केट कमेटी सचिव सहित अन्य अधिकारी हरकत में आए थे। तब तक एक ट्रक की बोरियां उतर गई थी। बाद में मार्केट कमेटी के अधिकारी ने काम बंद करवा दिया था। संवाद
इसके साथ ही मंडी में हैफेड की ओर से भी कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। ट्रक में जो बोरियां थी, उन पर हैफेड की खरीद के बाद लगने वाली मोहर लगी हुई थी। इस मामले ने मंडी में खरीद पर सवाल खड़े कर दिए है।
एसडीएम की जांच में हैफेड व मार्केट कमेटी अधिकारी ने झाड़ा था जिम्मेदारी से पल्ला : मामले के तूल पकड़ने के बाद अंबाला सिटी एसडीएम जांच कर रहे थे। बीते सोमवार मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठक हुई थी। एसडीएम दर्शन कुमार ने कमेटी बनाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। इस जांच कमेटी में मार्केट कमेटी के सचिव दिलेल सिंह और डीएम हैफेड दिवेंद्र सिंह भी शामिल थे। हालांकि इस बैठक में हैफेड व मार्केट कमेटी दोनों की अपनी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। इस संबंध में मंडी के आढ़तियों का भी रिकॉर्ड तलब कर जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें