फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विकास कार्यों व जलभराव पर मंथन, कमेटी गठित

Wed, 02 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। नगरपालिका कार्यालय में हाउस की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक का नेतृत्व बराड़ा नगर पालिका के प्रधान रजत मलिक ने किया। जिसमें 16 पार्षदों सहित सचिव राजेश कुमार, नगरपालिका अभियंता प्रीतपाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता भंवर सिंह एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर के निरंतर विकास को गति देना और आगामी बरसाती मौसम के मद्देनजर जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन

प्रधान रजत मलिक ने सभी वार्ड पार्षदों से उनके संबंधित वार्डों में होने वाले विकास कार्यों की सूची प्राप्त की। जलभराव की चुनौती पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नगरवासियों को बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भविष्य में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।
उनका प्राथमिक लक्ष्य शहर का निरंतर विकास सुनिश्चित करना है : मलिक
प्रधान रजत मलिक ने बारिश से पहले ही नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जोहड़ और नालों की सफाई सुनिश्चित करवाई। इसके अतिरिक्त जलभराव की शिकायत के त्वरित निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया था। जिस पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। रजत मलिक ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य शहर का निरंतर विकास सुनिश्चित करना और बराड़ा वासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें