फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शनिवार को 6 घंटे की देरी से चलेगी गुरुमुखी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति का मार्ग बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे के विभिन्न मंडलों में चल रहे विकास कार्यों और दोहरीकरण के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा, इसलिए 16 मई शनिवार को नंगल डैम से कोलकाता जाने वाली गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को री-शेड्यूल किया गया है, जबकि कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेगी।
विज्ञापन

6 घंटे लेट होगी गुरुमुखी
आसनसोल मंडल के मथुरापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसका सीधा असर ट्रेन संख्या 12326 गुरुमुखी साप्ताहिक सुपर-फास्ट एक्सप्रेस पर पड़ेगा। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 6 घंटे की देरी से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। अंबाला में यह ट्रेन सुबह 10:00 बजे के बजाय करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी।

संपर्क क्रांति का रूट डायवर्ट
पुणे मंडल के अकोलनेर-अहिल्यानगर-निंबलक खंड पर दोहरीकरण का काम चल रहा है इसके चलते 16 मई को यशवंतपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22685 चंडीगढ़-कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग दौंड-मनमाड के बजाय बदले मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन अब पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण और नासिक होते हुए मनमाड जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन निकलने से पहले रेलवे पूछताछ नंबर 139 या आधिकारिक एप के माध्यम से ट्रेन की सटीक स्थिति जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें