फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 400 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम की साना वढेरा प्रथम

Thu, 17 Sep 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित स्कूल स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेती प्रत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। स्कूल स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026-27 के मुकाबले संपन्न हो गए हैं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग के बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।
400 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम की साना वढेरा ने पहला, सोनीपत की रिद्धिमा गुप्ता ने दूसरा और फरीदाबाद की विरुष्का दहिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में गुरुग्राम की सेरेना सरोहा ने पहला, सोनीपत की काव्या सिंह ने दूसरा और अंबाला की आरोही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में गुरुग्राम की मिष्टी यादव प्रथम, फरीदाबाद की विरुष्का दहिया द्वितीय और हिसार की आष्मा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

50 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम की काव्या धवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सोनीपत की मीरा चौहान दूसरे व गुरुग्राम की अलायका ठाकरान तीसरे स्थान पर रहीं, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गुरुग्राम की युविका शर्मा ने पहला, सोनीपत की श्रुति ने दूसरा और गुरुग्राम की सेजल अंजना ने तीसरा स्थान पाया, 4x100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में गुरुग्राम की टीम में अलायका, साना, युविका, सेरेना ने प्रथम, सोनीपत ने द्वितीय तथा फरीदाबाद ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-17 आयुवर्ग के प्रमुख परिणाम
400 मीटर फ्री स्टाइल में फरीदाबाद की लक्षिता सिंह ने पहला, हिसार की दीक्षिका शर्मा ने दूसरा और फरीदाबाद की नियति जुल्का ने तीसरा स्थान पाया, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में गुरुग्राम की आशिमा सिंह ने प्रथम , हिसार की रक्षिता चौधरी ने द्वितीय और जींद की मन्नू ने तृतीय स्थान हासिल किया, 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में गुरुग्राम की स्तुति चटर्जी प्रथम , फरीदाबाद की हर्षिका जुल्का द्वितीय व अंबाला की शक्ति तीसरे स्थान पर रहीं, 50 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम की अवनी सूरी प्रथम , सोनीपत की प्रांजल सरोहा द्वितीय व हिसार की रक्षिता चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गुरुग्राम की इलीशा सरोहा ने पहला स्थान , जींद की निशू ने दूसरा और सोनीपत की श्रेया ने तीसरा स्थान हासिल किया, 4x100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में गुरुग्राम की टीम अवनी, आशिमा, इलीशा, स्तुति ने प्रथम , फरीदाबाद ने द्वितीय तथा जींद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


अंडर-19 आयुवर्ग के परिणाम...
400 मीटर फ्री स्टाइल में रोहतक की हर्षिता ने पहला स्थान , पानीपत की सान्वी ने दूसरा और फरीदाबाद की आलिया अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में जींद की आस्था प्रथम , सोनीपत की स्वर्णिमा चौधरी द्वितीय तथा अंबाला की कुंजल तृतीय रहीं, 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में गुरुग्राम की समृद्धि वर्मा ने पहला , जींद की नव्या ने दूसरा और भिवानी की अनुष्का ने तीसरा स्थान पाया, 50 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम की समृद्धि वर्मा ने पहला , पानीपत की हंसिका ने दूसरा और हिसार की मीरा ने तीसरा स्थान हासिल किया, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में जींद की शिवानी ने प्रथम , जींद की विशु ने द्वितीय और फरीदाबाद की क्रिशा दहिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों व खेल अधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित स्कूल स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेती प्रत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें