फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर होगा गुरमत समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में महान गुरमत समागम का आयोजन गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में किया जाएगा। ये जानकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के कार्यकारी सदस्य रूपिंदर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 17 से 19 जुलाई तक गुरुद्वारा परिसर में 3 दिवसीय समागम आयोजित किए जाएंगे। समागम में पंथ प्रसिद्ध कथा व कीर्तनी जत्थे संगत को इलाहीबाणी सुनाकर निहाल करेंगे। समागम में पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी आदि से आने वाली संगत गुरु चरणों में माथा टेकेगी।
विज्ञापन

17 जुलाई को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू हो जाएंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे नगर कीर्तन सजाया जाएगा। यह नगर कीर्तन मुख्य सड़क से होता हुआ खतौली, मंडौर, जग्गी गार्डन, बलदेव नगर, पंचायती गुरुद्वारा बलदेव नगर, गुरु सिंह सभा, बरनाला, गरनाला, जनेतपुर, तोपखाना, टुंडला, डिफेंस कॉलोनी, कलरहेड़ी, नगला मोड़, हंडेसरा रोड, तसींबली से होता हुआ गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में आकर संपन्न होगा। 18 जुलाई को सुबह से समागम में इलाहीबाणी के जाप होंगे। पंंथ प्रसिद्ध रागी, ढाडी, कविशरी जत्थे संगत को गुरबाणी कीर्तन व कथा सुनाकर निहाल करेंगे। इस मौके पर ज्ञानी भगत सिंह गुरदासपुर, ज्ञानी गुरमीत सिंह असंध व ज्ञानी साहिब सिंह नन्यौला वालों का कविशरी जत्था, ज्ञानी मलकीत सिंह बीए आदि संगत को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे।
वहीं रात 11 से दो बजे तक रैन सबाई कीर्तन होगा। 19 जुलाई शनिवार सुबह श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत समागम और अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा। इस दिन शाम 4 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे। समागम में संत हरी सिंह रंधावे वाले कथावाचक, ज्ञानी शौकीन सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी भगत सिंह कविशरी गुरदासपुरी, ज्ञानी मिल्खा सिंह मौजी तरनतारन वाले संगत को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे। वहीं सुबह 11 बजे अमृत संचार होगा। स्टेज की सेवा हेडग्रंथी बाबा बूटा सिंह करेंगे। इस समागम के आयोजन में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, स्टाफ गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब व संगत का विशेष सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें