फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नारायणगढ़ से गाइड्स टीम शिमला के लिए रवाना, 30 तक चलेगा शिविर

Sat, 25 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नारायणगढ़ से गाइड्स टीम शिमला के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। नारायणगढ़ खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरेवाला, लाहा, अकबरपुर और गधौली से गाइड्स और महिला अध्यापिकाएं प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए शिमला के लिए रवाना हुईं। जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला सुधीर कालड़ा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केंद्र तारा देवी शिमला हिल्स में 24 से 30 अक्तूबर तक गाइड कैप्टन के लिए बेसिक ट्रेनिंग कोर्स प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों से गाइड और महिला अध्यापिकाएं भाग ले रही हैं। अंबाला जिले से इस शिविर में खंड नारायणगढ़ की कई इकाइयों का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला संगठन आयुक्त संजय धीमान ने बताया कि खंड नारायणगढ़ के प्रत्येक विद्यालय से 8-8 गाइड एक महिला अध्यापिका इस बेसिक ट्रेनिंग कोर्स में भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना को भी प्रबल करते हैं।उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण डीओसी (गाइड्स) भूपिंद्र कौर के नेतृत्व में संपन्न होगा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, टीमवर्क, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, समाज सेवा, आपदा प्रबंधन और आत्मनिर्भरता जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला सुधीर कालड़ा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान यूनिट लीडर भविंद्र सिंह ने सभी गाइड एवं महिला अध्यापिकाओं को सुरक्षित यात्रा और प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन की बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें