- जांच में शामिल होने के लिए दिया था नोटिस पर नहीं आया जीआरपी थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आकांक्षा की आत्महत्या मामले में जीआरपी ने जांच तेज कर दी है। जीआरपी ने शुक्रवार रात को आरोपी के आरके पुरम (जंडली) स्थित निवास पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। जीआरपी को जानकारी मिली कि घटना के बाद से आरोपी राजविंदर सिंह फरार चल रहा है।
आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। इसलिए जीआरपी ने अब आरोपी के घर के नजदीक निगरानी बढ़ा दी है। मुखबिरों को भी सचेत रहने को कहा है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इसके अलावा आरोपी के मोबाइल को भी सर्विलेंस पर लगाया गया है ताकि उसकी लोकेशन मिल सके।
पिता की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
आकांशा द्वारा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के मामले में जीआरपी ने पूर्व सैनिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनकी बेटी को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।