फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने वाले टीटीई की तलाश में जुटी जीआरपी

Fri, 24 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जीआरपी ने ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने और गाली-गलौज करने वाले ट्रेन टिकट निरीक्षक की तलाश शुरु कर दी है।
जीआरपी ने आरोपित टीटीई की पहचान के लिए दिल्ली रेलवे मुख्यालय में दस्तक दी थी। वहां से कुछ रिकॉर्ड जीआरपी के हाथ लगा है। अब इस रिकॉर्ड के तहत जीआरपी आरोपी की तलाश में लखनऊ जाएगी ताकि मामले से जुड़ी जानकारी टीटीई से ली जा सके और उसे जांच में शामिल होने के निर्देश दिए जा सकें। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपित टीटीई लखनऊ रेल मंडल का है, इसलिए अब लखनऊ मंडल से जीआरपी से संपर्क करेगी ताकि आगामी कार्रवाई में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर में शिकायत देने वाले यात्री की मोबाइल लोकेशन भी जीआरपी खंगाल रही है ताकि घटना का सही समय और रेल मार्ग सहित स्टेशन की जानकारी मिल सके, हालांकि यात्री ने इस घटना को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर होना बताया है, बावजूद इसके तथ्यों के मिलान के लिए जीआरपी मोबाइल लोकेशन की जानकारी ले रही है ताकि कहीं कोई खामी न रह जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें