फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जीआरपी ने चूरापोस्त के साथ आरोपी को दबोचा

Wed, 20 Sep 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ग्वालियर से ट्रेन में चूरा पोस्त लेकर अंबाला स्टेशन पर उतरे नशा तस्कर को जीआरपी की सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया। तस्कर चूरापोस्त सहित प्लेटफार्म नंबर एक ए पर बैठा था और पंजाब जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। आरोपी की पहचान होशियारपुर पंजाब निवासी लाखन सिंह के तौर पर हुई है।
सीआईए प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्कर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से लगभग 15 किलो 300 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। चूरापोस्त दो अलग-अलग बैग में था। प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि वो यह चूरापोस्त ग्वालियर से लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूरापोस्त को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई देना था। इससे पहले भी वो एक दो बार चूरापोस्त लेकर आया है। वहीं आरोपी के खिलाफ अंबाला कैंट जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को बुधवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य सहयोगियों की धरपकड़ की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें