फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों की मदद के लिए शाहपुर मंडी में खोला कष्ट निवारण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। फसल खरीद में लागू की गई बायोमेट्रिक प्रणाली व ऑनलाइन प्रक्रियाओं से किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने एक बड़ी पहल की है। अंबाला छावनी की शाहपुर अनाज मंडी में इनेलो ने कष्ट निवारण केंद्र की स्थापना की है। अंकुर चौधरी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलों की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इनेलो नेताओं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती व महासचिव शीशपाल जंधेडी ने कहा कि तकनीकी जानकारी के अभाव में छोटे व सीमांत किसान फसल बेचने में पिछड़ रहे हैं। यहां
विज्ञापन

बायोमेट्रिक, गेट पास और रजिस्ट्रेशन संबंधी तकनीकी व प्रशासनिक बाधाओं को दूर किया जाएगा। केंद्र पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करेंगे। इस दौरान तेजपाल शर्मा, चरनजीत मोहड़ी व रूबल छपरा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें