फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे के डिवाइडर की सुंदरता पर घास का ग्रहण

विज्ञापन
अंबाला-जगाधरी हाईवे ​स्थित डीएवी स्कूल के पास डिवाइडर पर उगी जंगली घास: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर इंदिरा चौक पर डिवाइडर की सूरत वन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण बिगड़ रही है। हरे-भरे पौधे तो लगे हुए है। लेकिन इनके बीच समय पर कटाई न होने के कारण उगी घास ग्रहण लगा रही।
स्थिति यह बन गई है कि मानसून के मौसम में यह घास पौधों के लिए लगे ट्री गार्ड के दो-दो फीट तक पहुंच गई है। यही कारण है कि बेसहारा गोवंश इन घास के लिए डिवाइडर पर पहुंचते हैं और हादसों का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर से कार के सामने आया था बेसहारा गोवंश : एसडी कॉलेज के निकट शनिवार को भी डिवाइडर पर बैठे बेसहारा गोवंश के कारण हादसा होते-होते बच गया था।
अचानक कार के आगे बेसहारा गोवंश आने के कारण कार चालक दयाल बाग निवासी सुमित अरोड़ा ने ब्रेक लगाई थी। फिर भी एक साइड से कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके अलावा पहले भी कई बार हादसा हो चुका है, वहीं हादसे के बाद वाहन चालक सुमित व समाजसेवी अनिल वर्मा, दीपक ठाकुर, निर्मला देवी का कहना था कि अक्सर रात व दिन के समय देखा जाता है कि डिवाइडर्स पर उगी घास के कारण बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लगा रहा है। यहां तक कि रात के समय तो गोवंश डिवाइडर के अलावा हाईवे के बीच बैठे रहते हैं। इसलिए समय-समय पर डिवाइडर पर उगने वाली घास की कटाई होनी चाहिए। साथ ही डिवाइडर पर ग्रिल लगाने की मांग उठाई है।

अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित डीएवी स्कूल के पास डिवाइडर पर उगी जंगली घास: संवाद

अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित डीएवी स्कूल के पास डिवाइडर पर उगी जंगली घास: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें