फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन नहीं देने पर किया दादा का कत्ल

Wed, 10 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच एकड़ जमीन के लिए शहजादपुर खंड के गांव रशीदपुर में एक पोते ने अपने दादा को मौत के घाट उतार दिया। पोते ने घर के अन्य परिजनों को कमरों में बंधक बनाकर सो रहे दादा पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हथियारों  के वार से दादा रचना राम जमीन पर जा गिरा और खून से लथपथ हालत में तड़पते हुए उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, दादा का कत्ल कर आरोपी पोता राजेश उर्फ राजू फरार हो गया। दादा के चीखने की आवाज सुनने के बाद जब परिजनों ने खुद को कमरों में बंद पाया, तो वे हैरान रह गए, जैसे-तैसे कुंडी तोड़ी गई और परिजन कमरे से बाहर तो आए, लेकिन दादा के कमरे का नजारा देखकर उनके पांव तले जमीन खिसक गई। दादा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और फर्श पूरे खून से सना था। दादा की हालत देखकर परिजन हैरान रह गए, तुरंत गांव के सरपंच, नंबरदार व अन्य लोगों को मौके पर बुलवाया गया, जिसके बाद सूचना इलाका पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद शहजादपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। क्राइम विशेषज्ञों की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाए। फिलहाल शहजादपुर पुलिस ने आरोपी पोते के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है, अभी पोता फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
 वसीयत अपने नाम करने को बनाता था दबाव
मृतक के भतीजे कर्म सिंह ने बताया कि उनका चाचा उन के पास रहता था, उसके पास कोई संतान नहीं थी, इसलिए वे ही उसकी देखभाल करते थे। कर्म सिंह ने बताया कि उनके चाचा रचना राम और उनके पिता साधु राम के पास दस एकड़ जमीन थी। उनके चाचा रचना राम ने कई साल पहले ही अपने हिस्से की पांच एकड़ जमीन की वसीयत को उसके समेत चारों भाइयों सोहन लाल, मोहन लाल, श्याम लाल के नाम पर करवा दी थी। उनमें से उनका भाई मोहन लाल रायपुररानी में ही रहता है, जबकि शेष तीन भाई यहीं गांव रशीदपुर में रहते हैं। मोहन लाल का बेटा राजेश उर्फ राजू ही काफी समय से उनके चाचा रचना राम से मिलने यहां गांव में आता था और काफी देर उसके पास बैठकर उसे अपने हिस्से की पांच एकड़ जमीन अपने  नाम करवाने की बातें करता था।
विज्ञापन

कर्म सिंह के अनुसार वे जमीन की वसीयत अपने नाम करवाने की बहुत जिद करता था और मृतक चाचा को अपने साथ ले जाने के लिए भी दबाव बनाता था, लेकिन उनके चाचा ने उसे कई बार जमीन उसके नाम करने से साफ इंकार कर दिया था।
कर्म सिंह ने बताया कि गत रविवार को भी आरोपी पोता राजेश गांव रशीदपुर में आया था और उसने चाचा से जबरन उसके साथ जाने की जिद की, लेकिन फिर से उनके मृतक चाचा ने उसके साथ जाने से मना कर दिया था। जिसके चलते वे रंजिशन ये धमकी देकर चला गया था कि एक दिन जरूर चाचा को तो वह अपने साथ लेकर ही जाएगा।
पूरी प्लानिंग से किया दादा का मर्डर
कर्म सिंह ने बताया कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने पूरी प्लानिंग से चाचा का कत्ल किया। उन्होंने बताया कि आरोपी पोता सोमवार देर रात फिर से उनके घर आया और उसने घर में उस कमरे की कुंडी लगा दी, जहां परिजन रात को आराम कर रहे थे। आरोपी पोता उसके बाद दादा के कमरे में गया और वहां उसने दादा पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दादा पर कई वार किए गए, जिससे दादा खून से लथपथ चिल्लाता हुआ गिर गया। दादा की आवाज सुनकर परिजन बंद दरवाजे की कुंडी तोड़कर बाहर निकले और दादा के कमरे की ओर दौड़े। जहां दादा ने तड़प-तड़पकर अपनी जान दे दी। उधर, कत्ल कर आरोपी मौके से फरार हो गया। कर्म सिंह ने बताया कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, उन्होंने आरोप लगाया कि उनका कत्ल आरोपी राजू ने ही जमीन अपने नाम न करवाने की वजह से किया है।
---
सूचना मिलने पर पुलिस जब गांव रसीदपूर में मौके पर पहुंची, तो वहां 70 वर्षीय बुजुर्ग रचना राम का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। मृतक के  शरीर पर कई जगह पर तेजधार हथियार के वार के निशान थे। मृतक के भतीजे के बयान पर उसके पोते राजेश उर्फ राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी और शव का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है ।
विज्ञापन

-मेहर सिंह, थाना प्रभारी शहजादपुर, अंबाला-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें