फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी एंबुलेंस चालक हड़ताल पर

Tue, 09 Feb 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा निजी एंबुलेंस संचालकों का पैसेंजर टैक्स बढ़ाने व पासिंग समय घटाने पर एंबुलेंस संचालक भड़क गए। सोमवार को इन संचालकों ने हड़ताल रखी। इनका कहना है कि यदि मांगें न मानी गई, तो यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी। इन संचालकों ने हाइवे पर नाके लगाकर किसी भी एंबुलेंस को आगे नहीं जाने दिया। एंबुलेंस चालकों की मांग है कि सरकार ने निजी एंबुलेंस संचालकों का पैसेंजर टैक्स 1 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है उसे वापस लिया जाये। इसी तरह एंबुलेंस की पासिंग का समय जो 15 साल से घटाकर 8 साल कर दिया है, उसे वापस 15 साल किया जाए। निजी एंबुलेंस चालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें