अंबाला सिटी। शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम और तुलसी पब्लिक स्कूल में खंड स्तरीय अंबाला आयुवर्ग-17 और आयुवर्ग-19 लड़कों के खेलों का शुभारंभ किया। यह खेल खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला वन सतबीर सैनी और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर की प्रधानाचार्या वीना भगानिया के नेतृत्व में कराए गए।
इस मौके पर सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह, डीपीई मलकीत सिंह, डीपीई गुरदेव सिंह, प्रवक्ता मोहित, रमनदीप सिंह, हरमेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गुरुदेव सिंह, जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे। इन खेलों का आयोजन डीपीई खंड अंबाला वन ओंकार सिंह की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर नेहा पुंज, संगीता, रोहित और सुखजिंद्र उपस्थित रहे।
बास्केटबॉल : आयुवर्ग-14 बॉस्केट बॉल में पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल प्रथम, एमडीएवी पब्लिक स्कूल द्वितीय, आयुवर्ग-17 में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम, पीकेआर जैन वाटिका स्कूल द्वितीय, आयुवर्ग-19 में एसए जैन मॉडल स्कूल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा द्वितीय।
फुटबॉल : आयुवर्ग-14 में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल प्रथम, पीकेआर जैन वाटिका द्वितीय, आयुवर्ग-17 में पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल प्रथम, जीआरएसडी स्कूल द्वितीय। आयुवर्ग-19 में पीकेआर जैन वाटिका प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर द्वितीय।
रेस्लिंग : आयुवर्ग-17 में राजकीय मिडिल स्कूल से बिट्टू प्रथम, राजकीय मिडिल स्कूल नसीरपुर से रेहान द्वितीय। आयुवर्ग-19 में इंडियाना इंटरनेशनल कॉलेज के अंशमीत प्रथम, राजकीय मिडिल स्कूल नसीरपुर से अजय कुमार द्वितीय।
हैंडबॉल : आयुवर्ग-17 में एमवीएम स्कूल प्रथम, एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय, आयुवर्ग-19 में एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम।
कबड्डी : आयुवर्ग-17 में इंडियाना इंटरनेशनल कॉलेज प्रथम, पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल द्वितीय, आयुवर्ग-19
में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाना प्रथम, एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय।
बैडमिंटन : आयुवर्ग-14 में एसए जैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल द्वितीय। आयुवर्ग-17 में एसए जैन मॉडल स्कूल, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाइन द्वितीय। आयुवर्ग-19 में एसए जैन मॉडल स्कूल प्रथम, पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा।
खो-खो : आयुवर्ग-14 में राजकीय मिडिल स्कूल बड़ौला प्रथम, राजकीय हाई स्कूल नूरपुर द्वितीय, आयुवर्ग-17 में राजकीय हाई स्कूल नूरपुर प्रथम, इंडियाना इंटरनेशनल कॉलेज द्वितीय, आयुवर्ग-19 में द स्कॉलर प्रथम, फ्यूचर डायमंड द्वितीय रहा।