फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चुनाव से पहले अंबाला और हिसार से उड़ान की तैयारी में सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला / शहजादुपर। प्रदेश सरकार चुनाव से पहले ही अंबाला और हिसार से हवाई सफर शुरू कराने की तैयारी में है। रविवार को अंबाला के घरेलू एयरपोर्ट के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने आए सीएम और डिप्टी सीएम ने भी इसके संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस साल के अंत तक या अगले साल के शुरुआत में हिसार एयरपोर्ट से गतिविधि शुरू हो जाएगी। वहीं सरकार ने पहले ही केंद्र सरकार के पास अंबाला से दिल्ली, जयपुर, वाराणसी, अमृतसर, श्रीनगर के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में आवेदन कर दिया है। भविष्य में देहरादून, शिमला और लखनऊ के लिए भी उड़ान शुरू हो सकेगी।
डिप्टी सीएम और उड्डयन मंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अंबाला एयरपोर्ट का काम लगभग छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां से उड़ान भरना आसान होगा। वहीं गृहमंत्री अनिल विज ने घरेलू एयरपोर्ट के शिलान्यास को जिले और प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताया है। साथ ही जल्द से जल्द यहां से उड़ान शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन


सफेदे चूस रहे भूमिगत जल, डीएफओ को बुलाया चंडीगढ़
शहजादपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में दोपहर के समय मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें सीएम मनोहर लाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 12 लोगों की पेंशन मौके पर बनाई। गांव की समस्याओं को सुना और समाधान कराया। कोड़वा खुर्द के सरपंच ने बताया कि सफेदे के पेड़ 40 साल से खड़े हैं। इससे जलस्तर घट रहा है। इस पर सीएम ने डीएफओ को फाइल लेकर चंडीगढ़ बुलाया।



काले झंडे दिखाने पहुंचे किसान हिरासत में
शहजादपुर में गन्ना किसान संगठन, चढ़ूनी ग्रुप, शहीद भगत सिंह ग्रुप और अन्य किसान सीएम को काले झंडे दिखाने मंडी में इकट्ठे हुए। पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद 30 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद संगठन के कुछ किसानों काे लाकर बंद कमरे में सीएम से किसानों की मुलाकात कराई। इसमें सीएम को कहा कि शुगर मिल पहले से ही नुकसान में है, जैसे ही संसाधन बनेंगे सबसे पहले किसानाें को उनका हक दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप ने किसानों को हिरासत से नहीं छोड़ने पर चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें