फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर होगा राजकीय पॉलिटेक्निक का नाम

Fri, 14 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
श्री गुरु तेग बहादुर सेवा सोसाइटी के पदा​धिकारी पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल का आभार व्यक्त करते
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री गुरु तेग बहादुर सेवा सोसाइटी व सिख समाज से जुड़े लोगों ने गुरुवार को पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला के निवास स्थान पर पहुंचकर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल का आभार जताया।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान अंबाला शहर का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से रखने की घोषणा करने पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर का संपूर्ण जीवन हिंद के लिए, हिंदू के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबको उनके आदर्श व शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। विशेषकर युवा पीढ़ी को उनके इतिहास के बारे में जागरूक करना है ताकि वह भी उनके बताए गए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक कर सके। इस मौके पर टीपी सिंह, रविंद्र, दिलबाग, किशोरी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें