फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगमों में भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही सरकार : दीपेन्द्र

विज्ञापन
अंबाला सिटी में सांसद दीपेंद्र हुड्डा लोगों को संबो​धित करते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा बुधवार को अंबाला सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर सरकार को कोसा। भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। वार्ड नंबर 8, 9 और 14 में जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के नगर निगम भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं और सरकार जांच कराने के बजाय घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन

हुड्डा ने भाजपा की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए कहा, प्रदेश के हर जिले में भाजपा ने फाइव स्टार होटल जैसे आलीशान दफ्तर बनवा लिए हैं, सरकार को बताना चाहिए कि इतना पैसा कहां से आया। उन्होंने फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक में हुए करोड़ों के घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के ट्रिपल इंजन से लोग त्रस्त हैं। सांसद ने स्थानीय मुद्दों पर घेरते हुए कहा कि अंबाला में सड़कें टूटी हैं, सीवरेज जाम है और सफाई व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो बुजुर्गों को 6000 पेंशन मिली और न ही महिलाओं को 2100 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें