फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चुनाव प्रचार के चार दिन शेष, नेताओं ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
अंबाला सिटी में पुलिस मार्च पास्ट करते हुए। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
- भाजपा ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष तक को मैदान में उतारा, कांग्रेस भी दिखा रही दम
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। निकाय चुनाव का रण अब चरम पर पहुंच गया है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष तक को मैदान में उतार दिया है। चुनाव प्रचार का काफी समय बीत चुका है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा मेयर पद पर आजाद प्रत्याशी ने भी प्रचार में जान लगा दी है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने भी मतदान की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने सिटी के विभिन्न इलाकों में मार्च पास्ट किया।
चुनाव प्रचार के आखिरी चार दिन शेष रहने पर अब सारा ध्यान बूथ प्रबंधन पर शिफ्ट हो गया है। प्रत्याशी अब बड़ी सभाओं के बजाय छोटी नुक्कड़ बैठकों और वोटर लिस्ट के हिसाब से रणनीति बना रहे हैं। अंदरूनी सूत्रों की मानें तो पर्दे के पीछे जोड़तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने पाले में करने और विपक्षी खेमे में सेंधमारी की कोशिशें तेज हैं। भाजपा जहां अपनी संगठनात्मक मजबूती के भरोसे है, वहीं कांग्रेस स्थानीय लहर और दीपेंद्र हुड्डा के व्यक्तिगत प्रभाव पर टिकी है। अब देखना यह है कि 10 मई को जनता किसे नगर की सरकार सौंपती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस से अब तक दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ही तूफानी दौरे कर रहे हैं। वह अकेले ही विभिन्न वार्डों में जाकर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें