Haryana Accident news: एक साल पहले पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े थे। हरियाणा सरकार ने बैरिकेडिंग कर उन्हें शंभू बाॅर्डर पर रोक लिया था। तभी से यह रास्ता बंद है। गूगल मैप पर यह रास्ता अब भी खुला है।
अंबाला में गूगल मैप के कारण एक कार चालक भटक गया और शंभू बॉर्डर के पास कार बैरिकेडिंग पर चढ़ गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रात के समय कार चालक गूगल मैप की दिखाई दिशा पर आगे बढ़ रहा था। तभी अचानक से सीमेंट के बैरिकेड सामने आ गए। कार चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ही कार बैरिकेडिंग पर चढ़ गई। इस घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया।
दरअसल किसान आंदोलन के चलते अंबाला में शंभू बॉर्डर से 200 मीटर पहले सीमेंट की बैरिकेडिंग की हुई है ताकि दिल्ली से आने वाले वाहन आगे न जा सकें। मगर गूगल मैप पर यह रास्ता अभी तक बंद नहीं है। यही कारण है कि हादसा हो गया। कार चालक गूगल मैप के सहारे आ रहा था। तभी शंभू टोल के पास कार बैरिकेडिंग पर चढ़ गई।