फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश में नहीं भीगेगा सामान, प्लेटफार्म एक पर लग रहा नई शेड

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 से हटाई जा रही परानी शेड।
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, जिससे कि यात्रियों को बरसात के दिनों में भीगना ना पड़े। मंडल रेल प्रबंधक के कड़े निर्देश के बाद ठेकेदार ने प्लेटफार्म एक पर नए शेड को लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुराने शेड को उतारकर नए शेड लगाए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बरसात से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का सबसे प्रमुख व बड़ा रेलवे स्टेशन है। लेकिन वीआईपी प्लेटफार्म 1 पर लगे पुराने शेड की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। बरसात के दिन में तो शेड चारों तरफ से टपकता रहता था, वहीं बिना बारिश भी पानी की बूंदें लगातार गिरती रहती थी। ऐसे में शेड से टपक रहे पानी के बीच ही यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता था। हालांकि इस शेड की कई बार रिपेयर भी की गई, लेकिन हालात नहीं सुधरे। जब मामला नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत मौके का मुआयना किया और संबंधित विभाग को बिना देरी किए नया शेड लगाने के निर्देश दिए।
15 साल बाद बदलाव
प्लेटफार्म 1 की शेड का बदलाव लगभग 15 साल बाद हो रहा है। जबकि इस प्लेटफार्म पर शताब्दी, वंदेभारत एक्सप्रेस सहित लगभग 30 से अधिक ट्रेनों का ठहराव है। दिल्ली से आने वाले वीआईपी भी इसी प्लेटफार्म पर आते हैं। वहीं स्टेशन पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय भी प्लेटफार्म 1 पर ही हैं, इसलिए इस प्लेटफार्म के सुधार को लेकर हमेशा विशेष ध्यान दिया जाता है, चाहे वो सुविधाओं के रख-रखाव को लेकर हो या फिर सफाई व्यवस्था को लेकर।
विज्ञापन

वर्जन
प्लेटफार्म 1 की शेड काफी पुरानी हो गई थी और इससे हमेशा पानी टपकता रहता था। यात्रियों ने भी कई बार शिकायत की थी। इसलिए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार नई शेड लगाने का कार्य किया जा रहा है जोकि जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

राम चानना, स्टेशन अधीक्षक, अंबाला स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें