फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में 155 प्रापर्टी आईडी ठीक, आज भी कैंप

विज्ञापन
प्रापर्टी आईडी दुरुस्त करवाने के लिए नप कार्यालय पहुंचे लोग।
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के तहत शनिवार को लगाए गए शिविर के दौरान 155 प्रापर्टी आईडी को दुरुस्त किया। जबकि कुछ पुराने मामलों के दस्तावेज लिए गए। नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि वार्ड स्तर पर नप कार्यालय के सुविधा केंद्र में अलग-अलग काउंटर बनाए थे, जिससे कि प्रापर्टी आईडी से संबंधित कार्य जल्द हो सके।
विज्ञापन

नप कार्यालय में सुबह से शाम तक 68 प्रापर्टी आईडी आई, जिन्हें मौके पर ही दुरुस्त करके पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया। इसी प्रकार शिव मंदिर एकता विहार और टूंडला मंडी में भी 57 आवेदन आए, उन्हें भी मौके पर ही दुरुस्त कर दिया गया। उन्होंने प्रापर्टी धारकों से आग्रह किया है कि वो दो दिवसीय शिविर का फायदा उठाएं ताकि उन्हें बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से छुटकारा मिल सके। रविवार को भी सुबह 9 से 5 बजे तक नप कार्यालय सहित अन्य दो निर्धारित जगह पर शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी मिले, जो पिछले काफी समय से प्रापर्टी आईडी में सुधार को लेकर नप कार्यालय आ रहे थे। इसमें वो व्यक्ति भी थे, जो बार-बार टैक्स जमा करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें