डेहा कॉलोनी से परिवार के साथ बेटी से मिलने इस्माइलाबाद गई महिला के घर के ताले तोड़कर सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उसने घर के ताले तोड़े और सामान चोरी कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में आशा रानी ने बताया कि वह गली नंबर एक डेहा कॉलोनी अंबाला कैंट की निवासी है और मजदूरी करती है। सोमवार को वह पति व बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर अपनी बड़ी लड़की अनु के पास इस्मालाबाद जिला कुरुक्षेत्र में गई थी। अगले दिन मंगलवार को जब वह इस्मालाबाद से अपने घर आये तो देखा कि घर के ताले टूटे हुऐ थे और मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने देखा कि तीन पतीले सिल्वर, एक तवा व दो कढ़ाई सिल्वर, एक फर्राटा पंखा व रेहड़ी ठीक करने के औजार गायब थे। जिसे पड़ोस में रहने वाले गौरव उर्फ गोली ने चोरी कर लिए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।