फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अतिक्रमण हटाओ अभियान में जब्त किया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर की टीम ने बस स्टैंड के पास, रेलवे स्टेशन के बाहर, रेलवे रोड और सदर बाजार में अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटवाया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन के बाहर गेट नंबर एक और गेट नंबर दो के बीच रेहड़ी फड़ी संचालकों के सामान को जब्त किया। इसके बाद नगर परिषद की टीम बस स्टैंड के पास पहुंची, जहां पर सामान को हटवाया गया।
विज्ञापन

कई रेहड़ी फड़ी संचालक नगर परिषद की टीम को देखते ही सामान लेकर भागते नजर आए। इसके बाद टीम रेलवे रोड पहुंची, यहां पर भी अतिक्रमण हटवाया और सामान को ट्राॅली में जब्त किया गया। शाम को टीम सदर बाजार पहुंची। यहां पर अधिकारियों ने दुकानदारों को खुद ही अतिक्रमण हटाने या फिर सामान को पीछे करने के बार में कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें