फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुकान से हजारों का सामान व नकदी चोरी

Fri, 06 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। संभालखा गांव में चोरों ने कश्यप धर्मशाला के निकट वेल्डिंग की दुकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये के औजार, कीमती मशीनें व नकदी चोरी कर ली। बराड़ा थाना पुलिस ने दुकानदार अजैब सिंह की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अजैब सिंह ने बताया कि उनकी गांव में ही कश्यप धर्मशाला के पास वेल्डिंग की दुकान है। 2 फरवरी की रात 9 बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। बुधवार सुबह आकर देखा तो दुकान के लकड़ी के दरवाजे का कुंडा किसी लोहे की रॉड से टेढ़ा कर खोला गया था। भीतर जाकर देखा तो वेल्डिंग मशीन, 5 ग्राइंडर, पांच हजार रुपये की नकदी व 500 मीटर तार व एक एलईडी लाइट गायब थी। अजैब सिंह ने बताया कि मशीनों की चोरी से उनका काम ठप हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें