फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम भाव से होगी प्रभु की प्राप्ति : प्रेम सागर

विज्ञापन
बोह गांव में हो रही श्रीमद्भागव कथा में शामिल हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बोह गांव में राधा माधव मंडली की ओर से कराई जा रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन मुख्य कथा वाचक प्रेम सागर ने कहा कि संत का प्रत्येक व्यवहार ज्ञान और भक्ति से भरा होता है।
विज्ञापन

पवित्र संत की सेवा करके प्राप्त की गयी विद्या, विनय और विवेक लाती है, सेवा से आशीर्वाद मिलते हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान से ब्रह्म को जाना जा सकता है, मगर उसे पाया नहीं जा सकता। प्रेम की पराकाष्ठा बहुत ऊंची है। प्रभु को केवल प्रेम की डोरी से बांधा जा सकता है।
प्रेम की दीवानगी के कारण बाल कृष्ण आज भी ब्रज-वासियों की रग-2 में उनका वास है। आज युवा वर्ग विदेशों की ओर आकर्षित होकर भोग चले रहे हैं और जन्म देने वाले मां बाप की आंखें उनकी राह देखते-देखते थक जाती हैं। विदेशों में मजे करने वाला बेटा उन्हें वृद्धाश्रम में जाने का परामर्श देते हैं। परमात्मा साकार भी हैं और निराकार भी। परमात्मा तो भक्त की भाव अनुसार प्रकट हो जाते हैं। इस अवसर पर ब्रह्म दत्त, अरुण कुमार, हेम राज शर्मा, अनिल मेहता, कार्तिक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें