फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिम्नास्टिक में जीएमएन कॉलेज ने जीते पदक

विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में ​शिक्षकों के साथ मौजूद विजेता प्रतिभागी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। वार हीरोज स्टेडियम में इंटर कॉलेज जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जीएमएन कॉलेज के खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। एसए जैन कॉलेज की ओर से आयोजित इस स्पर्धा में जीएमएन कॉलेज की पुरुष व महिला आर्टिस्टिक और महिला रिदमिक टीमों ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कॉलेज के आशीष को पुरुष वर्ग में ऑल-राउंड बेस्ट जिम्नास्ट चुना गया, उन्होंने रिंग्स और हॉरिजॉन्टल बार में स्वर्ण, जबकि पॉमल हॉर्स और वॉल्टिंग टेबल में रजत पदक जीता। महिला वर्ग में अंजली सैनी ने ऑल-राउंड दूसरा और कृतिका वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिदमिक जिम्नास्टिक में सानिया और अंकिता की टीम ने भी रजत पदक पर कब्जा जमाया। प्राचार्य ने विजेता टीम व विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रिजेश गुप्ता को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें