फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओवरऑल ट्रॉफी पर जीएमएन कॉलेज का दबदबा

विज्ञापन
छावनी ​स्थित जीएमएन कॉलेज में तकनीकी एवं नवाचार आधारित मेगा इवेंट टेक स्पार्क 25 का आयोजन किया
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में एमबीए विभाग और कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से तकनीकी और नवाचार आधारित मेगा इवेंट टेक स्पार्क 25 का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस मेगा इवेंट में तकनीकी प्रतिस्पर्धाओं के साथ-साथ सामाजिक चेतना, नवाचार और नेतृत्व को भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में नव चेतना मंच करनाल के संस्थापक व अध्यक्ष एसपी चौहान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि नवाचार और तकनीक के इस युग में यदि हम अपने सामाजिक दायित्व को नहीं समझेंगे तो हमारी शिक्षा अधूरी रह जाएगी।
विद्यार्थियों को चाहिए कि वह समाज की समस्याओं को समझें और तकनीक को उसका समाधान बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमीतोज सिंह ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका आज का ज्ञान, कल की दुनिया को बदलेगा। तकनीक एक औज़ार है, लेकिन यदि उसमें नैतिकता, सेवा और संवेदना न हो, तो वह अधूरी है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

इनमें माइंड मैश तकनीकी क्विज, वेब डिजाइनिंग प्रतियोगिता, डिजिटल पोस्टर, ग्राफिक डिजाइनिंग, डिजिटल सामाजिक प्रस्तुति, रोबोटिक्स शो टेक मॉडल प्रदर्शनी, वर्चुअल रियलिटी शोकेस, ऐड मैड शो विज्ञापन प्रस्तुति, शार्क टैंक स्टार्टअप आइडिया पिचिंग, कैनवस पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। आईटी विभाग की विजेता टीम को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि टेक स्पार्क 25 न केवल तकनीकी प्रदर्शन का मंच था, बल्कि यह समाज की सेवा के लिए छात्रों को प्रेरित करने वाला एक आंदोलन रहा। छात्र भविष्य के इनोवेटर हैं और उनका उत्साह देखने लायक रहा। इस कार्यक्रम के आयोजन में श्याम रहेजा संयोजक रहे, वहीं डॉ. प्रबलीन कौर सह संयोजक रही। इस मौके पर ओवरऑल ट्रॉफी जीएमएन कॉलेज के नाम रही तो राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट द्वितीय और तीसरे स्थान पर एस कॉलेज अंबाला कैंट रहा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने सभी विजेता प्रतिभागियों को उनकी जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें