फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस व रेडक्रॉस यूनिट की छात्राओं ने तीन गांवों में लगाए फल व छायादार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस यूनिट और रेडक्रॉस की ओर से उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गए गांव गरनाला, बरनाला और धनकौर में सोमवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान छात्राओं ने गांव की व्यायामशाला, शमशानघाट, सामुदायिक केंद्र और आयुष केंद्र में अमरूद, जामुन, नीम सहित 200 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. किरण आंगरा ने बताया कि वृक्षों से आक्सीजन के साथ कई महत्वपूर्ण पदार्थ मिलते हैं। सभी का यह फर्ज बनता है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और उनकी बड़े होने तक देखभाल करें। इस दौरान अंबाला टू के प्रभारी बीआर यादव, बरनाला के सरपंच हरजीत सिंह, गरनाला की सरपंच नवजोत कौर ने मुख्य भूमिका निभाई। कॉलेज रेडक्रॉस की संयोजक दीपशिखा शर्मा, आंचल और उन्नत भारत की संयोजक तथा एनएसएस ऑफिसर सीमा अग्रवाल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें