फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 1.20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

विज्ञापन
1.20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात - फोटो : 1.20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
विज्ञापन
- विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बोले- पढ़ाई के साथ खेलों पर दें ध्यान
विज्ञापन


करनाल। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने वीरवार को गांव डबरकी कलां और रसीन में 1.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने डबरकी कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 55 लाख रुपये की लागत से बने पांच कमरों और पुस्तकालय का उद्घाटन किया जबकि गांव रसीन में 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना भी जरूरी है। डबरकी कलां स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा और प्राचार्य सुरेंद्र यादव ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें