फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात : 98 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में होने वाले 98 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम जगाधरी गेट पर रखा था। इन परियोजनाओं पर करीब 65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने विभिन्न गांवों में भी करीब तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
विज्ञापन

इन कार्यों में गोशाला शेड, नंदी शाला शेड, सड़कों और गलियों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और बस क्यू शेल्टर, धर्मशाला निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि पहली बार अंबाला जिला से मुख्यमंत्री बना है। ऐसे में जब-जब अंबाला के काम की बात आती है तो मुख्यमंत्री नायब सिंह की कलम में स्याही दोगुनी भर जाती है। इस मौके पर मेयर शैलजा सचदेवा, सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा, डिप्टी मेयर राजेश मेहता और भाजपा के सभी पार्षद भी मौजूद रहे।
मेयर ने कहा कि शहर में सभी पार्षदों के बोर्ड लगे हैं। उनके पति मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा का भी बोर्ड लगा है। सभी के बोर्ड सही हैं, लेकिन उनका ग्लैक्सी के पास लगा बोर्ड तोड़ दिया है। यह उनको विकास का सर्टिफिकेट मिला है। उन्होंने कहा कि इससे मुझे पता चला कि मैं सही दिशा में कार्य कर रही हूं। आज बोर्ड पर हमला हुआ है, हो सकता है कल मुझ पर या मेरे पति पर हमला हो जाए।
विज्ञापन

इस वार्ड को इतने लाख की सौगात

वार्ड-एक को 556.45 लाख, वार्ड-दो को 55.95 लाख, वार्ड-तीन को 144.53 लाख, वार्ड-4 को 116.65 लाख, वार्ड पांच को 32.18 लाख, वार्ड छह को 57.78 लाख, वार्ड सात को 249.01 लाख, वार्ड आठ को 9.12 लाख, वार्ड-नौ को 97.41 लाख, वार्ड-10 को 7.09 लाख, वार्ड-11 को 71.40 लाख, वार्ड-13 को 103.43 लाख, वार्ड-14 को 173.70 लाख, वार्ड-16 को 75.06 लाख, वार्ड-17 को 62.64 लाख, वार्ड-18 को 20.72 लाख, वार्ड-19 को 152.58 लाख और वार्ड-20 को 71.72 लाख रुपये की सौगात मिली है। वहीं, शहर के बस क्यू शेल्टर की रिपेयर के लिए 16.38 लाख, सभी वार्डों की स्ट्रीट लाइट के लिए 1470 लाख, सोलर पैनल के लिए 186 लाख और अन्य विकास कार्यों के लिए 2766.36 लाख की सौगात मिली है।
शहर विधानसभा के गांवों को भी तीन करोड़ की सौगात
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने अपने पैतृक गांव पहुंचकर दो करोड़ 74 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें मलौर गांव से पंजाब बॉर्डर तक सड़क निर्माण, नन्यौला, पंजोला, भुडंगपुर और लौटा गांवों में रास्ते, शेड, चौपाल, टॉयलेट, पार्क, बस स्टैंड और ट्यूबवेल जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें