फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नरवाना ब्रांच नहर में घग्गर का जलस्तर घटा

Sat, 06 Sep 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नरवाना ब्रांच नहर में एक फुट पानी कम होने से नग्गल क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बीती वीरवार की रात में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के साथ मिलकर अर्थमूविंग मशीन की मदद से एसवाईएल की कमजोर पटरी को ठीक करने का कार्य किया। यह कार्य रातभर चलता रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नहर में उफान को देखते हुए वहां पहरा भी दिया ताकि उनके क्षेत्रों में जलभराव न हो। नरवाना ब्रांच में शुक्रवार को भी पंजाब से घग्गर का पानी आया। शुक्रवार को नहर में पानी कम होकर 18 फीट तक रिकॉर्ड किया गया। नग्गल से इस्माइलपुर तक ग्रामीणों ने दिया पहरा : ग्रामीण कुलदीप सिंह, हरजिंद्र, गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह ने बताया कि नरवाना ब्रांच नहर में उफान के बाद पानी को एसवाईएल नहर में गेट खोलकर छोड़ा गया था। इससे एसवाईएल का पानी ओवरफ्लो होकर नग्गल क्षेत्र के खैरा, नडियाली, नग्गल, चौड़मस्तपुर में आने का डर बना हुआ था। ग्रामीणों ने रात भर नग्गल से लेकर इस्माइलपुर गांव तक पहरा दिया और सिंचाई विभाग की मदद से एसवाईएल नहर की पटरी की कमजोर जगह पर मिट्टी लगवाई ताकि नहर का बंध न टूटे और उनके क्षेत्र में जलभराव न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें