फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशा मुक्ति केंद्र को नोटिस देकर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बीते दिनों अंबाला नारायणगढ़ रोड पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम की ओर से दबिश देने के बाद विभाग ने अब अस्पताल संचालक को स्पष्टीकरण तलब किया है। इसमें दवाओं और मरीजों के रिकार्ड का जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अगर संचालक जिला स्तरीय कमेटी को जवाब नहीं देता है तो उसके खिलाफ नियमाें के आधार कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल से जब्त किए रिकार्ड को खंगालकर जिला स्तरीय जांच कमेटी की चेयरपर्सन एडीसी अपराजिता को सौंपा था। अब विभाग ने नशा मुक्ति संचालक से इस पर नोटिस जारी किया है।
बीती 26 मार्च को सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग ने दबिश के दौरान अस्पताल परिसर से दवाओं के सैंपल और रिकार्ड को जब्त किया था। इस दौरान टीम को दो लाख से अधिक गोलियां मिली थी। वहीं 69 दवाओं के सैंपल भी लिए थे। इसके साथ ही अस्पताल में दवाओं के स्टाॅक को सील भी किया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी दवाओं को मरीजों के रिकार्ड के आधार मिलान भी किया है। लेकिन अभी तक रिपोर्ट का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

तीन माह पहले भी हुई थी कार्रवाई
जनवरी माह में खतौली में अवैध नशा मुक्ति केंद्र में भी सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम को दबिश के दौरान गड़बड़ी मिली थी। जिसके बाद नशा मुक्ति केंद्र को सील कर दिया गया था। दबिश के दौरान टीम को यहां पर 24 मरीज और चार कर्मचारी मिले थे।
विज्ञापन

वर्जन
रिकार्ड के आधार पर अस्पताल संचालक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। उसके बाद जिला स्तरीय कमेटी जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाएगी।
-डॉ. राजेंद्र राय, एसएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें