फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्विज में गौरव, दक्ष और रितिक की टीम अव्वल

विज्ञापन
देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित विजेता 
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के मैनेजमेंट विभाग की ओर से बिजनेस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. भारती विज ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी शैक्षणिक गतिविधियों से विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होती है। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान व्यक्तित्व विकास के लिए अनिवार्य है। प्रतियोगिता में 6 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें बिजनेस, इकोनॉमी और करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


रोमांचक मुकाबले में गौरव भारद्वाज, दक्ष और रितिक मल्होत्रा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं तन्वी, नैना व हर्ष की टीम दूसरे और ईशान, प्रीति व आदमय की टीम तीसरे स्थान पर रही। मौके पर डॉ. अमिता व डॉ. रवनीत का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें