फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीजल की भट्ठी में गैस बनने से लगी आग

Fri, 05 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दुर्गानगर में जय अंबे स्वीट्स के प्रथम तल पर डीजल की भट्ठी में गैस बनने से आग लग गई। इस दौरान वहां कर्मचारी काम कर रहे थे। एकदम आग फैलने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी तुरंत भागते हुए आनन-फानन लिफ्ट के रास्ते से नीचे उतरे। जिससे वह बाल-बाल बच गए। वहीं, कर्मचारियों ने समय रहते सिलिंडर और डीजल के केन नीचे उतार लिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

वहीं, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। विभाग कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने से आसमान में धुएं के गुब्बार फैल गए। दुकान में आग लगने से काफी सामान जल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें