फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कूड़ा एकत्रीकरण पर ग्रहण, कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सदर बाजार में तनख्वाह न मिलने के कारण रोष व्यक्त करते डोर-टू-डोर कर्मचारी। संवा
विज्ञापन
अंबाला। डोर-टू-डोर कर्मचारियों का प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सदर बाजार के टी-प्वाइंट पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री से मिलने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के कारण वो मंत्री तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

उनकी समस्या के समाधान को लेकर मौके पर ही नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार को बुलाया गया। इसके बाद डोर-टू-डोर कर्मचारियों ने उन्हें मांग पत्र सौंपकर जल्द से जल्द तीन माह की तनख्वाह दिलाने की अपील की।
192 कर्मचारी हैं कार्यरत
डोर-टू-डोर सुविधा के तहत अंबाला छावनी में 192 अस्थाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनकों तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसलिए इनकी तनख्वाह भी अलग-अलग है। इसमें कुछ कर्मचारियों की तनख्वाह 11 से 13 हजार के बीच है तो अन्य की 13 से 16 हजार के बीच। हालांकि तीन माह की तनख्वाह न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो करोड़ का भुगतान लंबित
डोर-टू-डोर सुविधा का ठेका दिसंबर 2024 में खत्म हो गया था जोकि आगामी चार माह यानि अप्रैल 2025 तक बढ़ाया गया है। ठेका तो बढ़ा दिया गया, लेकिन ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का भुगतान नहीं हो पाया। आज भी दो करोड़ के लगभग भुगतान निकाय विभाग की तरफ लंबित है। इसलिए ठेकेदार को भी कर्मचारियों को वेतन देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल्द देंगे वेतन
जनवरी माह की तनख्वाह डाल दी गई है। अन्य दो माह की तनख्वाह का भी सरकार से फंड जारी होते ही भुगतान कर दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष के समापन के लिए थोड़ी समस्या आई है। इसलिए तनख्वाह देने में कुछ देरी हुई है।
विज्ञापन

राहुल, मैनेजर, श्री श्याम एसोसिएट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें