फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेनों में आभूषण चोरी के मामले में गिरोह से जुड़े तार

Tue, 16 Dec 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गुरुग्राम जेल से अंबाला लाई जीआरपी, 3.50 लाख बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ट्रेनों में हुई सोने की चोरी के मामले में गिरोह के सदस्य को जीआरपी ने गुरुग्राम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्रेन में चोरी की वारदात में शामिल था। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी राकेश के तौर पर हुई है। आरोपी की शिनाख्त पर 3.50 लाख रुपये की बरामदगी भी की गई है। इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जीआरपी गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। गुरुग्राम में हुई इस घटना की गुत्थी को सुलझाने के दौरान अब टीम को जानकारी मिली है कि अंबाला छावनी में पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं में भी इसी गिरोह के कुछ सदस्यों का हाथ हो सकता है।
हांसी व जींद तक जुड़े तार
जीआरपी की प्राथमिक जांच में सामने आया था कि आरोपी हांसी व जींद के रहने वाले हैं और गिरोह से जुड़े हुए हैं। ऐसे में जब कुछ लोगों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई तो मामले में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता पाई गई और फिर जीआरपी ने कड़ियां जोड़ते हुए चोरी के अन्य आरोपियों सहित सोने के गहने खरीदने वाले सुनार को भी काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 नवंबर को हुई थी वारदात
वारदात 16 नवंबर 2024 की है। ट्रेन नंबर 14088 रुचिना एक्सप्रेस में आंचल नामक महिला परिवार सहित यात्रा कर रही थी। वह अपने परिवार सहित नागौर राजस्थान के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे और रात 9:45 बजे गुरुग्राम पहुंचे थे। इस दौरान वो अपना, अपनी माता और सास का सोना लेकर निकली थी। ट्रेन से उतरने के दौरान करीब 10 मिनट पहले ही तीन युवकों ने चोरी की और लगभग 21 लाख रुपये के गहने लेकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें