फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों से परेशान होकर सुसाइड

Wed, 07 May 2014 11:48 PM IST
अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। ससुरालियों से तंग आकर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता के बयानों के आधार पर नारायणगढ़ पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में पहले पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया था लेकिन ग्रामीणों और मृतक के संबंधियों के विरोध के बाद पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खंड नारायणगढ़ के गांव आजमपुर वासी मनोज कुमार (26) पुत्र अमरीक सिंह का शव बुधवार सुबह गांव के ही एक खेत में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर मनोज के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम सामान्य अस्पताल में करवाया। इसी बीच गांव में अंतिम संस्कार करने से पूर्व ही बाहर से आए मृतक के कुछ रिश्तेदारों को आशंका हुई कि मनोज ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे आत्महत्या करने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने विवश किया था। इसके बाद मृतक के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने कहा कि अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा जब तक इस आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। इस बात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नारायणगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मनोज की शादी करीब चार वर्ष पूर्व नारायणगढ़ के कर्ण सिंह की बेटी के साथ हुई थी, जिसके बाद लगातार उसकेे ससुराल वाले किसी न किसी बात पर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप है कि मंगलवार रात को गांव में मनोज के ससुराल से कुछ लोग आए और इन सभी ने मनोज व उसकी मां के साथ मारपीट की। इसी बात से परेशान होकर मनोज ने यह कदम उठाया। मृतक के पिता अमरीक सिंह का कहना है कि बेटे की मौत के जिम्मेदार ससुराल पक्ष के ही लोग हैं।

‘मृतक के पिता अमरीक सिंह के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव मलिक, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें