फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीय पर खूब हुई आभूषणों की खरीदारी

Sat, 03 May 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सनातन धर्म में शुक्रवार को अक्षय तृतीया का दिन शुभ मुहूर्त के रूप में मनाया गया। इसी को लेकर जहां बाजारों में जमकर खरीदारी हुई, वहीं दिनभर ट्विनसिटी में शादियों का भी पूरा जोर रहा। इस दिन की शुभ होने पर लोगों ने बाजारों में सोने चांदी के सिक्काें व डायमंड रिंग की खरीदारी के साथ जेवरों की एंडवास बुकिंग भी करवाई।
विज्ञापन

बाजारों में भी काफी समय के बाद आए अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त को देखते हुए दुकानदारों ने भी भारी मात्रा में सामान रखा।
वहीं पंडित विजय का कहना है कि अक्षय तृतीया विनायक चतुर्थी एवं मातंगी जयंती का पर्व सनातन धर्म में बड़ा दिन माना जाता है।
सोने चांदी के आभूषणों की डिमांड बढ़ी

अक्षय तृतीया को लेकर सर्राफा बाजारों में सोने चांदी के सिक्कों, बर्तन व डायमंड की अंगुठियों की जमकर खरीदारी हुई। वहीं दुकानदार सुधीर विंदलस का कहना है कि उन्होंने अक्षया तृतीया को लेकर खास किस्म के आभूषण तैयार किए थे।
विज्ञापन

शादी को लेकर पैलेसों में दिखा बुकिंग का जोर
अक्षय तृतीया पर शादी के शुभ मुहूर्त को देखते हुए सुबह शाम खूब शादियां हुई। जिसके चलते लोगों ने करीब दो हफ्ते पहले ही मैरेज पैलेस बुक करवा लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें