फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीएल का एग्जीक्यूटिव बताकर के महिला के खाते से उड़ाए 43000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीएल यानी कस्टमर केयर का एग्जीक्यूटिव बताकर ठग ने शहर सिंघावाला रोड पर रहने वाली दीपा के खाते से 43 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने अपने खाते में पैसों की जानकारी लेने के लिए कस्टमर केयर पर फोन किया था। वहीं से एग्जीक्यूटिव द्वारा काल करने के लिए कहा गया था। जैसे ही महिला ने जानकारी सांझा की, उसके खाते से पैसे निकलते गए। बैंक अधिकारियों को जानकारी देने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सदर थाने में अज्ञात पर ठगी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

दीपा ने पुलिस को बताया कि 20 जून को उसने आरबीएल कस्टमर केयर से फोन कर जानना चाहा कि उसके खाते में 9 हजार अतिरिक्त दिखाई दे रहे हैं। शाम करीब पांच बजे आरबीएल से काल करने वाले ने खुद को कर्मी बताया।
कहा कि यदि वे डिटेल निकलवाना चाहती हैं तो एनी डेस्क ऐप इंस्टाल करें। उसके बाद एप नंबर मांगा। नंबर बताते ही खाते से 10221, 10221, 10221, 4999 और 4999 रुपये निकल गए। दीपा ने कार्ड ब्लाक कर दिया। फोन भी स्विचऑफ मिला। दोबारा ओपन हुए फोन पर काल किया तो उसने स्वयं को आरबीएल कर्मी बताकर फोन बंद कर दिया। सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश के अनुसार ठगी के केस में बैंक से डिटेल ली जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें