फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर चार महीने पहले हुई थी दोस्तीपांचवे महीने में शादी का प्रस्ताव, छठे महीने में हुई शादी, अब सातवें महीने में दहेज उत्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने में ही फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद घर से भागकर शादी रचा ली। अब पता चला पति नशाखोर है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला महेश नगर की रहने वाली 20 वर्षीय सिल्की का है। लुधियाना के गांव डोलो कलां गांव के मनप्रीत सिंह से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों ने लुधियाना कोर्ट में जाकर शादी रचा ली। बताया जाता है कि शादी के बाद जब वैवाहिक जीवन शुरू हुआ तो पति मनप्रीत सिंह की आदतें सामने आने लगी। सिल्की ने पुलिस को दर्ज कराए गए मामले में प्रेमी पति पर आरोप लगाया है कि वह नशे का आदी है। इसीलिए वह उसके साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता है। वह बाइक के साथ-साथ दहेज की डिमांड भी करने लगा। तंग आकर उसने प्रेमी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मामला दर्ज करा दिया। सिल्की ने बताया कि मनप्रीत से प्रेम विवाह करने से करीब 4-5 महीने पहले ही फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जनवरी 2019 में मनप्रीत ने उसे फोन किया और उनकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ही प्रेम विवाह के लिए घर से भाग गए। आरोप लगाया है कि 16 जनवरी को मनप्रीत ने अपने बड़े भाई मनप्रीत सिंह व परिवार के अन्य सदस्य के साथ उस पर दबाव बनाया। इसी के चलते लुधियाना के गुरुद्वारा में सिख रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली और लुधियाना की अदालत से पुलिस सहायता की याचिका दायर की और ससुराल में आकर रहने लगी। कुछ समय तक वैवाहिक जीवन ठीक तरीके से चला लेकिन बाद में पता चला कि उसका पति मनप्रीत नशे का आदि है। इस बात का जिक्र उसने सास व ससुर से किया। मनप्रीत को समझाने की बजाए उल्टा उसे ही दोष देने लगी। आरोप है कि ससुरालिए उसे ताना मारने लगे। इसीलिए 2 फरवरी 2019 को उसके परिवार वाले उसे वापिस ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें