फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट स्कीम के लालच में फंसा नायब सूबेदार, 12.

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बोट स्कीम के जरिए सेना के नायब सूबेदार बलबीर सिंह को 12.83 लाख रुपये का चूना लग गया। पुलिस ने शिकायत के बाद अब नायब सूबेदार की शिकायत पर सिकंदराबाद के संजय भट्टी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। परिवादी के अनुसार आरोपी ने निवेश स्कीम के जरिए उस जैसे दर्जनों लोगों को भारी चूना लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बब्याल के लक्की गार्डन वासी बलवीर सिंह ने बताया कि वह सेना में नायब सूबेदार है। एक साल पहले ही वह उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद के रहने वाले संजय भट्टी की कंपनी गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स द्वारा चलाई जा रही निवेश स्कीम के लालच में फंस गया। उसने बताया कि भट्टी की कंपनी की ओर से बाइक वोट स्कीम लांच की गई थी। जिसमें निवेश के जरिए मोटी आमदनी होने का दावा किया था। इसके लिए एक निवेशक को सात बाइक बोट खरीदनी होती थी। बलबीर ने बताया कि स्कीम में निवेश करने के लिए उसने एसबीआई से पांच लाख रुपये का पसर्नल लोन लिया था। इसके बाद उसने स्कीम में अपनी पत्नी के नाम पर 4.34 लाख रुपये निवेश कर दिए। बलबीर ने बताया कि निवेश के कुछ समय बाद ही उसे आमदनी होनी शुरू हो गई। लालच में फंसे बलबीर ने इसके बाद 4.17 लाख, 4.82 लाख व 40 हजार के नए लोन लेकर कंपनी की स्कीम में फिर निवेश कर दिए। इसके बाद फिर उसे विभिन्न बैंकों से 3.70 लाख रुपये कंपनी में निवेश किए। बलबीर ने बताया कि कुल 17.38 लाख रुपए निवेश करने के बाद उसे कुछ आमदनी हुई। मगर इसके बाद कंपनी ने उसे पैसे देने बंद कर दिए। सैनिक का आरोप है कि उसने आमदनी के तौर पर महज 4.55 लाख रुपये ही वापिस मिले। उसके साथ 12.83 लाख की की संजय भट्टी ने धोखाधड़ी की। निरंतर संपर्क करने के बावजूद उसके पैसे वापिस नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें