फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को दोस्ती के जाल में फंसाकर किशोरों ने ठग लिया सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को दोस्ती के जाल में फंसाकर किशोर लाखों रुपये का सोना हड़प गए। यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा था। शातिर किशोरों ने छात्रा से लिए सोने पर लोन तक ले लिया। जब मामले की भनक लगी तो छात्रा के पिता ने कैंट पुलिस को शिकायत देकर छात्रा को दोस्ती के जाल में फंसाने वाले किशारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी है। एसएचओ कैंट नरेंद्र राणा ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। अगर पुख्ता सबूत मिले तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

तोपखाना के किशोर पर आरोप
कैंट पुलिस को कच्चा बाजार के रहने वाले शख्स ने बताया कि उसकी बेटी केंद्रीय स्कूल में 12वीं की छात्रा है। कई महीने पहले तोपखाना बाजार के एक किशोर ने उसे अपनी दोस्ती के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग के जरिए किशोर ने सहयोगियों से मिलकर छात्रा के घर का सारा सोना हड़प लिया। सोने के साथ मोटी नकदी भी बताई जा रही है। पता चला है कि छात्रा से लिए सोने पर किशोर ने लोन तक ले लिया। छात्रा के पिता ने ठगी में किशोर के सहयोगियों का भी हाथ होने की बात कही है। हालांकि दो रोज पहले ही छात्रा को लेकर उसके पिता थाने आए थे। तब कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी थी। पर बुधवार को वह फिर छात्रा को लेकर थाने पहुंच गए।
शिकायत के बाद पुलिस ने मांगी सूची
शिकायत देने के बाद पुलिस ने छात्रा के पिता से अब ठगे गए सोने के साथ नकदी की भी पूरी डिटेल मांगी है। दरअसल परिवादी किशोरों पर लाखों रुपये के गहने ठगने का आरोप लगा रहा है। इसी वजह से पुलिस ने ठगे गए सोने की पूरी डिटेल मांगी है ताकि सच्चाई का पता चल सके। नकदी के बारे भी परिवादी से सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने कुुछ लड़कों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर एक शिकायत भी दी गई है। चूंकि ये मामला धोखाधड़ी का है इसलिए जांच के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा। पहले आरोपों की गंभीरता से जांच होगी। अगर जांच में आरोप साबित हुए तो छात्रों को जाल में फंसाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नरेंद्र राणा, एसएचओ, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें