फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब में लाखों का फ्रॉड उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब में बड़े स्तर पर फ्रॉड उजागर हुआ है। क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर गुरचरण सिंह समेत चार सदस्यों के शामिल होने की बात कही जा रही है। शुरूआती जांच में लाखों रूपये का गबन होने की बात कही जा रही है। हालांकि गहन जांच में यह फ्रॉड करोड़ों रूपये में पहुंच सकता है। फ्रॉड उजागर होने के बाद अब लायंस क्लब अंबाला प्लेटियम के सचिव धीरज कुमार की ओर से धोखाधड़ी की दो एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। लायंस क्लब अंबाला प्लेटियम के सचिव धीरज कमार ने पुलिस को दी पहली शिकायत में डिस्ट्रिक गर्वनर गुरचरण सिंह के के साथ पूर्व गर्वनर, इंद्रजीत सिंह, विजय अग्रवाल, राकेश बंसल, और भूषण खुराना पर योजनाबद्ध तरीके से लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। धीरज ने बताया कि लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो सामाजिक कल्याण के लिए विश्वभर में अपनी सेवाएं दे रहा है। भारत में इसको सुचारू रूप से चलाने के लिए इसे कई जिलों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जिले का अपना क्षेत्र होता है और एक जिला गवर्नर होता है। धीरज ने बताया कि उन क्लब जिला 321-ए 2 के अंतर्गत आता है जिसमें 137 क्लब शामिल हैं। इनसे लगभग 3900 सदस्य हैं। क्लब के संविधान के अनुसार डिस्ट्रिक गवर्नर ही जिले के वित्तीय दायित्वों के लिए जिम्मेदार होता है। उन्होंने बताया कि गवर्नर गुरचरण सिंह के कार्यकाल 2019-20 के लिए 44,14,250 का बजट अनुमोदित किया गया था। नियम के मुताबिक गुरचरण सिंह को नया बैंक खाता खोलना था लेकिन साजिशन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जानबूझकर उन्होंने साजिश में इंद्रजीत सिंह, विजय अग्रवाल, राकेश बंसल तथा भूषण खुराना को भी शामिल किया। खुद इंद्रजीत सिंह 2017-2018 में डिस्ट्रिक गवर्नर थे।
विज्ञापन

पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर पर भी लाखों हड़पने का आरोप
धीरज कुमार ने दूसरा मामला पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर इंद्रजीत सिंह के खिलाफ दर्ज करवाया। उस पर भी क्लबों के लाखों रुपये हड़पने का आरोप है। परिवादी ने बताया कि अपने कार्यकाल में इंद्रजीत सिंह ने जिला 321-ए के तहत सभी क्लबों के प्रत्येक सदस्य से एक डॉलर की मांग की थी। इसके बाद प्रत्येक सदस्य ने एक-एक डॉलर जमा करवाया था। इंद्रजीत पर धीरज ने 3200 डॉलर हड़पने का भी आरोप लगाया। धीरज ने बताया कि लायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय कार्यालय से इस संबंध में एक सूचना मांगी गई थी लेकिन इंद्रजीत ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें