फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर को छुड़ाने के चक्कर में फंस गया दोस्त, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर चोरी करने के आरोप में बुजुर्ग और उसके बेटे ने एक युवक को लिया। जीआरपी थाने ले जाते समय आरोपी के दोस्त ने उसे छुड़ा लिया। इस दौरान एक यात्री ने आरोपी के दोस्त को पकड़ लिया। हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन करने पर मदद नहीं पहुंची तो यात्री चोरी के आरोपी के साथी को लेकर आरपीएफ पोस्ट पर पहुंच गया। आरपीएफ ने चोर के साथी को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। उसकी पहचान मच्छी मोहल्ला निवासी सन्नी देव के तौर पर हुई।
विज्ञापन

जीआरपी थाने में मौजूद कुुरुक्षेत्र के गांव अजराना निवासी हिमांशु ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने गांव अजराना कलां से ऋषिकेश जाने के लिऐ छावनी रेलवे स्टेशन पर आया था। यूटीएस काउंटर के नजदीक एक बुजुर्ग आदमी और एक लड़के ने चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा था। दोनों उसे पुलिस के पास ले जा रहे थे। इस दौरान दूसरा युवक चोरी के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। जब उसने बीचबचाव की कोशिश की तो चोरी का आरोपी धक्का देकर भाग गया। उसके दोस्त को मैंने पकड़ लिया।
उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी। कहा कि मेरी जेब में ब्लेड व उस्तरा है और इससे मैं तुम्हारा गला काट दूंगा। इस दौरान हिमांशु ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी गुहार लगाई, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल पाई। इसके बाद हिमांशु लोगों की मदद से उसे आरपीएफ पोस्ट पर ले गया। यहां से कांस्टेबल धर्मपाल व रणबीर सिंह की मदद से उसे जीआरपी थाने ले गया। जीआरपी थाने में आरोपी मच्छी मोहल्ला निवासी सन्नी देव के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। इस संबंध में जीआरपी के सब इंस्पेक्टर रामबीर ने बताया स्टेशन पर हंगामे की सूचना मिली थी। इस पर जीआरपी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन आरपीएफ की मदद से यात्री हिमांशु चोरी के आरोपी को छुड़ाने वाले सन्नी देव को लेकर जीआरपी थाने पहुंच गया। आरोपी सन्नी देव के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें