फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश भेजने के नाम ठगी करने वाले मुंबई व पंजाब से गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा व बलदेव नगर थाना पुलिस ने कबूतरबाजी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में कंगवाल निवासी से 37.60 लाख की ठगी मामले में मुंबई से आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान जालंधर निवासी फरेंचीज नाहर के रूप में हुई है। इस मामले में कंगवाल निवासी अमरीक सिंह ने पुलिस में तहरीर दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने अगस्त 2024 से अगस्त 2025 के बीच कुल 37 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए थे। दूसरे मामले में जग्गी गार्डन निवासी मनोज की शिकायत पर बलदेव नगर पुलिस ने विकास विहार में फर्जी वीजा और हवाई टिकट देकर लाखों की ठगी करने के आरोपी पंजाब निवासी कर्णदीप सिंह उर्फ हैरी को काबू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें