फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। थाना पंजोखरा में दर्ज प्लाट बेचने की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बटोली गांव निवासी हरप्रीत सिंह को काबू कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता छावनी के डिफेंस कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने 29 मार्च को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 अक्तूबर 2012 से 29 मार्च 2024 के दौरान आरोपी हरप्रीत सिंह और अन्य ने उससे कलरहेड़ी गांव में प्लाट बेचकर इंतकाल ना कराने के मामले में धोखाधड़ी कर एक बडी रकम हड़पने का अपराधिक कार्य किया है।
विज्ञापन

शराब की तस्करी के मामले में 12 बोतल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला सिटी। नग्गल थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब की तस्करी के मामले में 12 बोतल सहित दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र के नैसी गांव निवासी गुलाब सिंह व नग्गल थाना क्षेत्र के बालापुर गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जमानत मिल गई।

व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में आरोपी काबू

अंबाला। बीसी बाजार ट्रांसपोर्ट सरकार कैरियर में व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने टुंडली गांव निवासी प्रवीण उर्फ पीरू को काबू कर लिया। शिकायतकर्ता टुंडली गांव निवासी बलकार सिंह ने बताया कि 30 मई को ट्रांसपोर्ट सरदार कैरियर बीसी बाजार छावनी में आरोपी प्रवीर उर्फ पीरू और अन्य ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया था। जाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

तांत्रिक क्रिया और छल-कपट से 15 लाख रुपये ऐंठने के मामले में महिला आरोपी काबू

बराड़ा। थाना बराड़ा में दर्ज छल-कपट, षडयंत्र के तहत 15 लाख रुपये ऐंठने और तांत्रिक क्रिया करने के साथ -साथ भ्रम फैलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया। कोर्ट में पेश कर महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पहले आरोपी राजेश कुमार को काबू कर लिया था। शिकायतकर्ता मिल्क शेखां गांव निवासी संजीव कुमार ने 17 अप्रैल 2024 को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 जुलाई 2023 को आरोपी राजेश कुमार व अन्य ने उससे पैसों की धोखाधड़ी करके एक बड़ी रकम हड़पने का अपराधिक कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें