फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 07 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने तंदवाल गांव निवासी साहिल तंवर की शिकायत पर गोरसियां गांव निवासी प्रिंस व बंटी, जनसुई गांव निवासी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तंदवाल गांव निवासी साहिल तंवर ने एसपी अंबाला को सौंपी शिकायत में बताया कि आरोपी प्रिंस उनका दूर का रिश्तेदार है तथा प्रिंस ने उन्हें खारवा गांव निवासी शशि पाल उर्फ नीटू के जरिए संपर्क किया और कहा कि उसका भाई अमेरिका में है और वह उसे भी अमेरिका भेज देगा। यह बात जनवरी 2023 में तय हुई थी।
विज्ञापन

इस पर जब साहिल ने अपने घर पर बात की तो रिश्तेदारी होने के नाते उनके परिवार वाले सहमत हो गए। उनके पिता को प्रिंस ने अमेरिका भेजने का खर्च 50 लाख रुपये बताया और आश्वासन दिया कि साहिल को कानूनी तरीके से ही विदेश भेजेगा। विदेश भेजने के लिए उनके माता-पिता ने अपने घर, मकान व जमीन पर 32 लाख 50 हजार का लोन मंजूर कराया। इसके अलावा उनकी माता के पास जो गहने थे, उन्हें भेजकर कुल 45 लाख रुपये प्रिंस को अपने तंदवाल गांव में दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए। मई 2024 के पहले सप्ताह में प्रिंस का फोन आया कि वह अपना सामान बांध ले क्योंकि उसका वीजा आने ही वाला है। इसके बाद पहले उसे मुंबई भेजा गया और मुंबई से फिर सूरीनेम पहुंचा दिया, लेकिन उसे अमेरिका की सीधी फ्लाइट नहीं दी गई। जब वह सूरीनेम पहुंचा तो वहां उसे एक आदमी मिला तो उसने अपने घर पर ले जाकर उसका पासपोर्ट व पैसे छीन लिए। जब उसने विरोध किया तब उसने मारा पीटा। अगले दिन बोट में बैठाकर पनामा के जंगलों में ले गए और यहां उसे 15-20 दिन बाद वहां जंगल के रास्ते मैक्सिको में दाखिल करवा दिया। कई महीने जंगलों में भटकने के बाद आरोपियों ने उसे गैर कानूनी तरीके से आठ अक्तूबर 2024 को अमेरिका में दाखिल करवा दिया और यहां पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसे आठ माह तक सुधार गृह में रखा और यहां उसके 15 लाख रुपये खर्च हो गए। इसके बाद उसे अमेरिका से 12 मई को डिपोर्ट कर दिया गया। साहिल ने बताया कि 45 लाख तो पहले ही प्रिंस व बंटी ले चुके थे और इसके बाद भी उसके 15 लाख रुपये खर्च करवा दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें