फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ विभाग में नौकरी लगवाने का वायदा कर 26 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठग ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर पब्लिक हेल्थ विभाग में डीसी रेट पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों से 26 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसपी अंबाला को दी शिकायत में शहर के नया बांस निवासी धीरज शर्मा ने बताया कि उनकी मुलाकात विनित चौधरी से हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह पुुलिस में है और डीसी रेट पर पब्लिक हेल्थ में नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए उन्हें 22 हजार रुपये वेतन मिल जाएगा। इसके बाद पीड़ित युवक ने एक अन्य युवक से भी बात की। दोनों ने जॉब लगवाने के लिए 26 हजार रुपये दे दिए। मगर, जब उन्होंने बाद में जॉब लगवाने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगे। उन्होंने उनका फोन ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें